10th में टॉप कैसे करें -10वीं बोर्ड परीक्षा में 90%+ अंक कैसे लाएं?
10th में टॉप कैसे करें? | 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90%+ अंक लाने की रणनीति 10वीं में टॉप करने के लिए सही टाइम टेबल बनाएं, एनसीईआरटी किताबों को गहराई से पढ़ें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दें। रिवीजन नियमित रूप से करें, नोट्स बनाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें और स्मार्ट स्टडी करें, ताकि अच्छे अंक प्राप्त हो सकें। यहां कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसकी सहायता से आप 10th में top कर सकते है । 1. सिलेबस को पूरी तरह समझें सबसे पहले, आपको अपने पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए। हर विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सूची बनाएं और पहले उन्हें कवर करें। बोर्ड परीक्षा में उन्हीं टॉपिक्स से अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं। 2. एक प्रभावी टाइम टेबल बनाएं समय का सही प्रबंधन बहुत जरूरी होता है। हर विषय के लिए पर्याप्त समय दें और कठिन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। पढ़ाई के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि दिमाग फ्रेश रहे। 3. एनसीईआरटी किताबों को प्राथमिकता दें यूपी बोर्ड हो या सीबीएसई, एनसीईआरटी की किताबें बोर्ड परीक्षा के लिए सबसे अधिक महत्व...